Tuesday, September 29, 2026
HomeFeaturedNARAURA NEWS || नरौरा खबरचोरी के सामान के साथ तीन चोर गिरफ्तार

चोरी के सामान के साथ तीन चोर गिरफ्तार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना नरौरा की पुलिस ने तीन शातिर चोरों को एक अभिसूचना के आधार पर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से एक ट्यूबवेल का मोटर, एक फावड़ा, एक सब्बल तथा घटना में प्रयुक्त एक साइकिल बरामद हुई है। आरोपियों ने 27 सितंबर 2026 को थाना नरौरा क्षेत्र के अंतर्गत एक ट्यूबवेल से चोरी की घटना कारित की थी जिसके संबंध में थाना नरौरा पर मुकदमा दर्ज किया गया था। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अजीत सिंह पुत्र नरेंद्र सिंह निवासी गांव रतनपुर थाना नरौरा जनपद बुलंदशहर, कुलदीप पुत्र दलबीर सिंह निवासी गांव रतनपुर थाना नरौरा जनपद बुलंदशहर व सुमित कुमार उर्फ नीटू पुत्र हजारी लाल निवासी गांव रतनपुर थाना नरौरा जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।

जानें दातों की #Scaling कर प्रक्रिया, नि:शुल्क परामर्श हेतु कॉल करें: 7668219093, 9997097671 || विष्णु प्लाजा, हापुड़

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments