बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (फेसबुक) पर अश्लील वीडियो (चाइल्ड पॉर्नोग्राफी) अपलोड करने वाले दो आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस को आरोपियों के कब्जे से एक मोबाइल फोन व एक सिम बरामद हुआ है। आरोपितों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। आपको बता दें कि साइबर क्राइम पुलिस पोर्टल NCMEC के माध्यम से शनिवार को एक शिकायत प्राप्त हुई थी जिसमें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (फेसबुक) पर अश्लील वीडियो (चाइल्ड पोर्नोग्राफी) अपलोड की है। पुलिस की छानबीन के बाद सोशल मीडिया अकाउंट जनपद बुलंदशहर में संचालित होना पाया गया। इस संबंध में साइबर क्राइम थाना बुलंदशहर पर मुअसं- 69/24 धारा 67बी आईटी एक्ट पंजीकृत किया गया। इसके बाद थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम ने रविवार को दो अभियुक्त को एक मोबाइल फोन व एक सिम के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किया गया अभियुक्त सोनू कुमार पुत्र गंभीर सिंह निवासी नया गांव चांदपुर बॉबी वाली गली थाना कोतवाली नगर जनपद बुलंदशहर व सचिन पुत्र भूपेंद्र पाल सिंह निवासी म.नं.- 05 नया गांव चांदपुर थाना कोतवाली नगर जनपद बुलंदशहर है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरसोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो अपलोड करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो अपलोड करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
0
114
Previous article
RELATED ARTICLES


