Monday, April 27, 2026
HomeFeaturedARANIA NEWS || अरनिया खबरअज्ञात वाहन ने मां-बेटे को रौंदा, 5 साल के मासूम की मौत

अज्ञात वाहन ने मां-बेटे को रौंदा, 5 साल के मासूम की मौत


बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अरनिया क्षेत्र में सोमवार की दोपहर बिजलीघर के पास हाईवे पार कर रही मां-बेटे को एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पांच साल के मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक बच्चे की पहचान क्योली खुर्द निवासी राजकुमारी के पांच वर्षीय बेटे के रूप में हुई है। आपको बता दें कि राजकुमारी अपने बेटे के साथ हाईवे पार कर रही थीं, तभी अचानक वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां उनका उपचार जारी है। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। हादसे के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में शोक की लहर है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments