Tuesday, September 22, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरलेखपाल का खेत की पैमाइश के नाम पर किसान से रिश्वत लेने...

लेखपाल का खेत की पैमाइश के नाम पर किसान से रिश्वत लेने का वीडियों वायरल, निलंबित


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर में रिश्वत लेने के आरोप में एक लेखपाल पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। किसान से खेत की पैमाइश के नाम पर रुपये लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन की कार्यवाही से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।
आपको बता दें कि मामला बुलंदशहर सदर तहसील क्षेत्र का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में एक लेखपाल किसान से खेत की पैमाइश कराने के नाम पर रुपये लेते दिखाई दे रहा है। मामला जनसेवा केंद्र में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुआ था। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला प्रशासन के संज्ञान में पहुंचा। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर लेखपाल रमेश को निलंबित कर दिया गया है। एसडीएम अमित यादव ने बताया कि लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की गई है और वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments