Wednesday, August 12, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरखुर्जा: बेबी की हत्या के बाद महिलाओं ने जीटी रोड लगाया जाम,...

खुर्जा: बेबी की हत्या के बाद महिलाओं ने जीटी रोड लगाया जाम, आरोपी के एनकाउंटर की मांग


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर क्षेत्र में बेबी नाम की महिला की कथित निर्मम हत्या के बाद बुधवार को परिजनों और महिलाओं में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साई महिलाओं ने आरोपी की गिरफ्तारी और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर जीटी रोड पर जाम लगा दिया। सड़क पर महिलाओं के बैठने से यातायात प्रभावित हो गया और मौके पर पुलिस बल तैनात करना पड़ा।
परिजनों के अनुसार, बेबी और अजीत के बीच कथित रूप से अवैध संबंध थे। बेबी अजीत पर शादी करने का दबाव बना रही थी, जबकि अजीत शादी से बच रहा था। आरोप है कि इसी विवाद के चलते रात में अजीत ने बेबी की हत्या कर दी। आरोप है कि हत्या के दौरान बेबी के सिर और मुंह पर धारदार हथियार से वार किए गए। इतना ही नहीं, उसके कान काटे जाने का भी आरोप है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। हत्या की जानकारी के बाद बड़ी संख्या में महिलाएं और परिजन सड़क पर उतर आए। आक्रोशित लोगों ने आरोपी अजीत के एनकाउंटर की मांग करते हुए जीटी रोड पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे सीओ ने प्रदर्शन कर रही महिलाओं और परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। सीओ के आश्वासन के बाद महिलाओं ने जाम खोल दिया और यातायात सुचारु हो सका।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments