बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना नरसेना क्षेत्र के गांव गेसूपुर में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। गांव में लगा सरकारी हैंडपंप लंबे समय से खराब पड़ा है जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार संबंधित विभाग को शिकायत देने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
आपको बता दें कि गर्मी का प्रकोप बढ़ने के साथ हालात और भी गंभीर हो गए हैं। गांव की महिलाओं और बच्चों को दूर-दूर से पानी लाने को मजबूर होना पड़ रहा है। सुबह-शाम पानी के लिए जद्दोजहद आम बात बन गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि खराब हैंडपंप को तत्काल ठीक कराया जाए और गांव में स्थायी पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि भीषण गर्मी में लोगों को राहत मिल सके।
हैंडपंप खराब होने से पानी को तरसे ग्रामीण
RELATED ARTICLES



