बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अरनिया पुलिस ने सोमवार की देर रात एक शातिर वांछित चोर को महमूदपुर फ्लाईओवर के सर्विस रोड के पास से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्त के कब्जे से पुलिस को एक तमंचा 315 बोर मय एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान छैला उर्फ फौजी पुत्र जसौंदी निवासी गांव रोहिन्दा थाना अरनिया जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है। अभियुक्त छैला उर्फ फौजी पर जनपद बुलंदशहर में नौ मुकदमे पंजीकृत हैं। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना अरनिया पर मुअसं- 119/25 धारा 3/25 आम्र्स एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
HomeFeaturedARANIA NEWS || अरनिया खबरपुलिस मुठभेड़ में वांछित शातिर चोर गिरफ्तार, कब्जे से अवैध असलहा कारतूस...
पुलिस मुठभेड़ में वांछित शातिर चोर गिरफ्तार, कब्जे से अवैध असलहा कारतूस बरामद
0
131
RELATED ARTICLES


