बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में शनिवार को मौसम ने अचानक करवट ली। इस दौरान बादल छा गए जिसे देखकर किसानों की चिंता बढ़ गई। क्षेत्र के डिबाई, अहार व जहांगीराबाद क्षेत्र में शनिवार को बूंदाबांदी हुई। वहीं अन्य जिलों में तेज हवाएं चलने लगी। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज ने बताया कि तापमान में लगातार वृद्धि होने की संभावना बन रही है। आपको बता दें कि बारिश संग ओलावृष्टि होने से गेहूं, सरसों में फसल को काफी नुकसान हुआ है। किसानों का कहना है कि इस समय गेहूं पकने के कगार पर है। आलू की खुदाई चल रही है और सरसों की कटाई का काम तेजी से चल रहा है। शनिवार को हुई ओलावृष्टि से फसल को नुकसान पहुंचा है। जिला कृषि अधिकारी रामकुमार यादव ने बताया कि क्षेत्र के जिस भी जगह में ओलावृष्टि हुई है। वहां की फसलों के नुकसान का आकलन किया जाएगा। इसके बाद रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
ओलावृष्टि होने से गेहूं की फसलों को हुआ नुकसान
RELATED ARTICLES