बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना डिबाई क्षेत्र के एक गांव में ससुर ने अपनी पुत्रवधू को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इसके बाद ससुर ने विरोध किया तो बहू के प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर ससुर की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने मामले में तुरंत मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी आदि की मदद से आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना डिबाई क्षेत्र के मोहल्ला चौधरी खेल में 21 अप्रैल को राजवीर सिंह किसी काम से घर से बाहर गया था। जब वह वापस लौटा तो देखा कि उसकी बहू पिंकी अपने प्रेमी पवन के साथ आपत्तिजनक स्थिति में थी। इसके बाद उसके ससुर को गुस्सा आ गया तो पिंकी ने अपने प्रेमी पवन के साथ मिलकर ससुर पर किसी भारी वस्तु से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लिया। आरोपी पवन को गिरफ्तार कर लिया।
HomeFeaturedDIBAI NEWS || डिबाई खबरपुत्रवधू को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख किया विरोध तो...
पुत्रवधू को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख किया विरोध तो आशिक ने कर दी हत्या
0
112
RELATED ARTICLES


