Friday, April 17, 2026
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरमजदूरी बढ़ने से श्रमिकों में खुशी की लहर

मजदूरी बढ़ने से श्रमिकों में खुशी की लहर


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): प्रदेश सरकार द्वारा न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने के फैसले के बाद जिले भर में श्रमिकों के चेहरे खिल उठे हैं। खासतौर पर जनपद बुलंदशहर के सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र की फैक्ट्रियों में काम करने वाले कामगारों ने इस निर्णय का जोरदार स्वागत किया।
आपको बता दें कि शुक्रवार को कई औद्योगिक इकाइयों में श्रमिकों ने एक-दूसरे को बधाई दी और सरकार के प्रति आभार जताया। कामगारों का कहना है कि बढ़ी हुई मजदूरी से अब उनके जीवन स्तर में सुधार आएगा और रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करना पहले के मुकाबले आसान होगा। श्रमिकों ने बताया कि महंगाई के इस दौर में वेतन वृद्धि बेहद जरूरी थी। लंबे समय से मजदूरी बढ़ाने की मांग की जा रही थी जिसे सरकार ने पूरा कर श्रमिक वर्ग को बड़ी राहत दी है। इस फैसले से औद्योगिक क्षेत्र के कई मजदूरों को न केवल उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, बल्कि परिवार की जरूरतों और बच्चों की पढ़ाई पर भी बेहतर तरीके से खर्च कर सकेंगे। फैक्ट्रियों में काम करने वाले कर्मचारियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताते हुए कहा कि सरकार का यह कदम श्रमिक हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments