बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर देहात की पुलिस ने गुरुवार को ऑनलाइन ठगी किये गये कुल 30,500/- रुपये थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा अथक परिश्रम कर पीड़ित के बैंक खाते में वापस करायें। रूपए वापस पाकर पीड़ित ने पुलिस का आभार जताया।
आपको बता दें कि 06 दिसंबर 2025 को मोहनलाल पुत्र विजय सिंह निवासी ग्राम जसनावली कलाँ थाना कोतवाली देहात जनपद बुलन्दशहर द्वारा साइबर पोर्टल 1930 पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज की गयी कि एक अनजान व्यक्ति द्वारा आवेदक के बैंक खाते से ऑनलाइन ठगी कर 30,500/- रुपये निकाल लिये गये हैं। इस सम्बन्ध में थाना कोतवाली देहात साइबर हैल्प डेस्क पर नियुक्त पुलिसकर्मियों द्वारा साइबर पोर्टल पर प्राप्त शिकायत का तत्काल संज्ञान लिया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में थाना कोतवाली देहात साइबर हैल्प डेस्क पर नियुक्त पुलिसकर्मियों द्वारा अथक परिश्रम करते हुए पीडित के बैंक खाते में 30,500/- रुपये वापस कराये गये। आवेदक द्वारा थाना कोतवाली देहात पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।
पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के 30,500 रूपए कराए वापस
RELATED ARTICLES



