Sunday, November 29, 2026
HomeUncategorizedअहमदगढ़: आवारा गोवंशों को बचाने के प्रयास में बुलेरो पिकअप खाई में...

अहमदगढ़: आवारा गोवंशों को बचाने के प्रयास में बुलेरो पिकअप खाई में पलटी


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अहमदगढ़ क्षेत्र के गांव मुमरेजपुर में क्वालिटी दूध प्लांट के पास आवारा गोवंशों को बचाने के प्रयास में बुलेरो पिकअप खाई में पलट गई। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और खाई में पलटी पिकअप को क्रेन की मदद से बाहर निकाला।
आपको बता दें कि मामला शनिवार की देर रात का है। एक पिकअप गाड़ी बदायूं से शकरकंदी लेकर गाजियाबाद के साहिबाबाद जा रही थी जैसे ही वह गांव मुमरेजपुर में क्वालिटी दूध प्लांट के पास पहुंची तो अचानक से आवारा गोवंशों का झुंड सामने आ गया। गोवंशों को बचाने के प्रयास में बुलेरो पिकअप खाई में जा गिरी। हादसे में किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़कों पर घूम रहे गोवंशों से निजात दिलाने की मांग की है।

दांतों को स्वस्थ रखने के टिप्स, नि:शुल्क सलाह हेतु कॉल करें: 7668219093, 9997097671 || पहली मंज़िल, राजकृष्ण कॉम्प्लेक्स, कमल डोसा के पास, फ्रीगंज रोड, हापुड़

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments