बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर की पुलिस ने सोमवार को अवैध शस्त्र के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आठ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर मय 125 जिंदा कारतूस, एक पिस्टल 32 बोर मय दो मय मैगजीन मय 48 जिंदा कारतूस, एक राइफल 315 बोर, एक DBBL, गन 12 बोर, 30 जिंदा कारतूस 12 बोर व छह अवैध चाकू बरामद हुए है। आरोपियों के खिलाफ सात मुकदमे पंजीकृत हैं। वहीं पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री / निष्कर्षण / परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से 33.25 लीटर अवैध शराब बरामद हुई है आरोपियों के खिलाफ थानों में छह मुकदमे पंजीकृत हैं। जुआरियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से 215 रुपए बरामद हुए हैं जिनके खिलाफ थाने में एक मुकदमा पंजीकृत है। इसके साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही के अंतर्गत 281 वाहनों का ई-चालान किया गया और 28,500 रुपए का शमन शुल्क वसूला गया। 170 बीएनएसएस के अंतर्गत 25 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। 126/135 बीएसएसएस के अंतर्गत 176 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई हुई। वहीं विवेचना के संबंध में चलाए गए अभियान के अंतर्गत 35 विवेचनाओं का मौके पर निस्तारण किया गया। तीन वांछित/वारण्टी के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की गई।
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबर30/01/2025: जनपद बुलंदशहर में पुलिस की आज की कार्रवाई पर एक नजर
30/01/2025: जनपद बुलंदशहर में पुलिस की आज की कार्रवाई पर एक नजर
0
101
RELATED ARTICLES


