बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा तहसील क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर में शनिवार की दोपहर छह किसानों के 40 बीघा खेतों में आग लग गई। आग लगने से गेहूं की फसल और भूसा जलकर राख हो गए। पीड़ित किसानों ने प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।
आपको बता दें कि मामला शनिवार की दोपहर का है जब किसानों ने फसल तैयार कर गट्ठर बनाकर खेत में रख दिया था और इसके बाद सभी किसान अपने घर चले गए थे। इस दौरान अचानक खेत में आग लग गई। आग की सूचना मिलने पर किसान खेत में पहुंचे और नलकूप से आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। हवा इतनी तेज थी कि आग अन्य खेतों तक पहुंच गई थी। आग लगने से छह किसानों के 40 बीघा खेत जलकर राख हो गए। किसानों का इस दौरान लाखों रूपए का नुकसान हुआ है। किसानों ने प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।
अज्ञात कारणों से लगी आग, छह किसानों के 40 बीघा खेत जलकर राख
RELATED ARTICLES



