बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के गांव जरारा में शनिवार को आयोजित टीकाकरण शिविर का बुलंदशहर के प्रभारी मंत्री सुरेंद्र दिलेर ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिविर में मौजूद आशा कार्यकत्रियों, स्वास्थ्य कर्मियों और लाभार्थियों से सीधे संवाद कर टीकाकरण अभियान की प्रगति और व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
प्रभारी मंत्री ने शिविर में पहुंचकर टीकाकरण की पूरी प्रक्रिया का निरीक्षण किया और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक टीकाकरण का लाभ पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि टीकाकरण अभियान जनस्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
प्रभारी मंत्री सुरेंद्र दिलेर ने टीकाकरण शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों से की सीधी बातचीत
RELATED ARTICLES



