बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा क्षेत्र के गांव किला मेवई में कार्य के दौरान संविदाकर्मी लाइनमैन सनी की हुई मौत के मामले में विभाग के तीन अधिकारियों पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी हुई है। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर विद्युत विभाग के एसडीओ अविनाश कुमार, जेई हृदेश शंकर और एसएसओ दीपक सैनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। तीनों अधिकारी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है और खुले में घूम रहे हैं।
आपको बता दें कि थाना खुर्जा देहात क्षेत्र के गांव फतेहपुर बुजुर्ग के रहने वाला 26 वर्षीय सनी पुत्र राजवीर संविदा लाइनमैन के रूप में कार्यरत था। संविदा लाइनमैन को गांव किला के एक उपभोक्ता के सर्विस केबल खराब होने की सूचना मिली। सूचना पाकर वह मौके पर पहुंचे और सर्विस केबल को ठीक करने लगे। जहां करंट की चपेट में आकर संविदा लाइनमैन की मौत हो गई थी। परिजनों ने आरोप लगाया कि संविदा लाइनमैन की मौत विद्युत विभाग के अधिकारियों के लापरवाही से हुई थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की और विद्युत विभाग के एसडीओ अविनाश कुमार, जेई हृदेश शंकर और एसएसओ दीपक सैनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है, लेकिन अधिकारियों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। हत्यारे अधिकारी अभी भी खुलेआम घूम रहे हैं। उनकी जल्द से जल्द गिरफ्तारी होनी चाहिए।
संविदाकर्मी लाइन सनी की मौत का मामला: कार्यवाही के डर से भागे फिर रहे अधिकारी जानिए मामला
RELATED ARTICLES


