Sunday, August 23, 2026
HomeFeaturedKHURJA DEHAT NEWS || खुर्जा देहात खबरदो बाइक चोरों को पुलिस ने भेजा जेल

दो बाइक चोरों को पुलिस ने भेजा जेल


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा देहात पुलिस ने शुक्रवार को एक अभिसूचना के आधार पर गांव अगौरा के पास से दो बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस को चोरी की एक बाइक व एक अवैध तमँचा मय एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अरशद पुत्र मौ० शकील निवासी बैनी प्रधान के घर के सामने कस्बा व थाना अहमदगढ़ जनपद बुलन्दशहर व समीर पुत्र मौ० शकील निवासी बैनी प्रधान के घर के सामने कस्बा व थाना अहमदगढ़ जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments