बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर में देह व्यापार की सूचना पर रोडवेज बस स्टैंड के सामने स्थित होटल पैराडाइज (OYO) पर छापेमारी की। पुलिस कार्रवाई के दौरान होटल के कमरों में तीन युवक-युवतियां मिले। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कार्रवाई के दौरान होटल संचालक मौके से फरार हो गया। वहीं पैराडाइस होटल को सील कर दिया है।
पुलिस के अनुसार, छापेमारी के दौरान होटल में ठहरे युवक-युवतियों के संबंध में रजिस्टर में आवश्यक एंट्री नहीं मिली। पुलिस ने होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी कब्जे में लिया, ताकि पूरे मामले की जांच की जा सके।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, युवतियाँ घर से स्कूल जाने के लिए निकली थीं, लेकिन बाद में होटल पहुंची थीं। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि युवतियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने होटल पैराडाइज को सील कर सरकारी मोहर लगा दी गई। पुलिस जांच में जुटी है।
खुर्जा: घर से स्कूल के लिए निकली तीन युवतियाँ पहुंची ओयो, पैराडाइज होटल सील
RELATED ARTICLES


