बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद नगर के खुबियाला मोहल्ले में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के पंखे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, मोहल्ला निवासी 42 वर्षीय सीता देवी अपने तीन बच्चों के साथ रहती थीं। उनके पति बेंगलुरु में रहकर ठेकेदारी का काम करते हैं। सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे महिला की बेटी ने नीचे आकर पड़ोसियों को बताया कि उसकी मां कमरे में पंखे से लटकी हुई हैं।
पड़ोसियों ने घर पहुंचकर देखा तो सीता देवी पंखे से लटकी मिलीं। आनन-फानन में उन्हें नीचे उतारकर निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पंखे से लटका मिला महिला का शव, परिवार में मचा कोहराम
RELATED ARTICLES


