बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में दीपावली के त्योहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। मंगलवार शाम विभाग की अलग-अलग टीमों ने बुलंदशहर और खुर्जा में मिठाई की दुकानों और डेयरी प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान खोया, पनीर, घी समेत विभिन्न खाद्य पदार्थों के कुल 9 नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए।
जानकारी के अनुसार, खाद्य सुरक्षा आयुक्त और जिलाधिकारी कुमार हर्ष के निर्देश पर सहायक आयुक्त ममता चौधरी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। बुलंदशहर में हरि केटरर स्वीट्स से खोया, केसर पेड़ा और चमचम, पाल स्वीट्स से संदेश मिठाई और पाल डेयरी से पनीर का नमूना लिया गया। वहीं खुर्जा के डाबर स्थित एल.के. डेयरी एंड मिल्क प्रोडक्ट की निर्माण इकाई से पनीर, घी, क्रीम और स्किम्ड मिल्क पाउडर के नमूने एकत्र किए गए। सभी नमूनों को सील कर राजकीय प्रयोगशाला भेज दिया गया है। सहायक आयुक्त ममता चौधरी के मुताबिक, जांच रिपोर्ट में मिलावट या खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर संबंधित कारोबारियों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। विभाग का यह अभियान दीपावली तक लगातार जारी रहेगा।
बुलंदशहर: दीपावली से पहले खाद्य विभाग की छापेमारी, मिठाई और डेयरी उत्पादों के 9 नमूने लिए
RELATED ARTICLES


