Tuesday, September 16, 2025
HomeFeaturedANGAUTA NEWS || अगौता खबरनानक हत्याकांड: आरोपी ने दांव से गला रेतकर कि थी हत्या महज...

नानक हत्याकांड: आरोपी ने दांव से गला रेतकर कि थी हत्या महज 48 घंटे में मामले का किया खुलासा


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अगौता पुलिस ने नानक की हत्या में संलिप्प्ट आरोपी को महज 48 भीतर के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस को एक आलाकत्ल दांव बरामद हुई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सौरठ पुत्र स्व. राजपाल निवासी गांव गढ़िया थाना अगौता जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है।
आपको बता दें कि गिरफ्तार आरोपी सौरठ ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसका अपने गांव निवासी रघुवीर के साथ जमीन का विवाद चल रहा हैं। मृतक नानक भी रघुवीर का साथ देता था तथा उसके साथ लडाई झगडा करता था। घटना से करीब चार दिन पूर्व अभियुक्त अपनी भैसा बुग्गी लेकर जा रहा था। मृतक के घर के सामने बजरी पड़ी हुई थी। बजरी हटाने को लेकर दोनो के मध्य विवाद हुआ था तथा 12 सितम्बर 2025 को सौरठ व रघुवीर में झगडा हो रहा था तभी नानक भी वहां आ गया तथा नानक ने उसे लडकी की गाली दी, जो उससे सहन नही हुई। उसने नानक को मारने का मन बना लिया तथा दिनांक 12 सितम्बर 2025 की देर रात अपने घर से दांव लेकर मृतक के घर गया। मृतक अपने घर की छत पर शराब के नशे में अकेला सो रहा था। उसने उसकी गर्दन पर दांव से वार किया तथा अपने हाथ से उसका मुंह दबा लिया ताकि वह चिल्ला ना पाये। नानक की मृत्यु होने के बाद गांव से चला गया। घटना के क्रम में थाना अगौता पुलिस व स्वाट टीम द्वारा मात्र 48 घंटे में घटना में संलिप्त अभियुक्त सौरठ को जौलीगढ से अख्तियार पुर जाने वाली सडक के पास से गिरफ्तार किया गया हैं। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना अगौता पर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।




RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments