बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना डिबाई कोतवाली क्षेत्र की धर्मपुर चौकी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शुक्रवार रात एक मुकदमे के आरोपित को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर बरैना बंबा पुल के पास से एक तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। आपको बता दें कि चौकी इंचार्ज हरेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी गौरव कुमार निवासी गांव गनेशपुर थाना अतरौली जनपद अलीगढ़ है। आरोपी अपने फरार साथी के साथ कार से गांव रहीमकोट पहुंचा था जहां उसने पैसों के लेन-देन को लेकर वादी मनोज कुमार से झगड़ा किया। विवाद इतना बढ़ गया कि गौरव ने मनोज पर तमंचे से फायर कर दिया था। फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है।
मुकदमे में वांछित आरोपी दबोचा
0
138
RELATED ARTICLES


