बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में एक व्यक्ति गांव की सड़कों पर खुलेआम तलवार लहराता और उसका प्रदर्शन करता हुआ नजर आ रहा है। सार्वजनिक स्थान पर इस तरह हथियार लहराने का वीडियो सामने आने के बाद लोगों में भय और सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। वहीं पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे है।
आपको बता दें कि वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति सड़क पर चलते हुए हाथ में तलवार लिए नजर आ रहा है। वह खुलेआम तलवार का प्रदर्शन करता दिखाई देता है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं बुलंदशहर देहात पुलिस का कहना है कि दोनो पक्षो के मध्य पूर्व की मुकदमेबाजी को लेकर विवाद है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली देहात पर अभियोग पंजीकृत है। नामजद दोनो अभियुक्तो को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गयी है। अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है।
सड़कों पर खुलेआम तलवार लहराते युवक का वीडियो वायरल
RELATED ARTICLES


