बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा क्षेत्र के ढाकर रोड स्थित एक गोदाम पर सोमवार को पूर्ति विभाग की टीम ने छापा मारा। छापेमारी के दौरान टीम को सरकारी राशन में आने वाला 155.55 किवंटल चावल मिला जिसके बाद विभाग ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि एसडीएम प्रतीक्षा पांडेय ने बताया कि 13 जुलाई की रात को सूचना प्राप्त हुई कि ढाकर रोड गोदाम से सरकारी राशन के चावल के कट्टे ट्रक में लोड किया जा रहे हैं। सूचना पाकर एसडीएम ने पूर्ति निरीक्षक प्रीति सिंह, नायब तहसीलदार, मंडी सचिव और थाना प्रभारी को मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश दिए गए। जब अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच की तो तीन लोग मौके पर मिले जो राशन वाले चावल के कट्टे ट्रक में भर रहे थे। पुलिस ने तीन लोगों को तत्काल ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरुण कुमार निवासी खुशीपुरा, नूर मोहम्मद निवासी ख्वेशज्ञान और कबीर शेख निवासी खुर्जा नगर के रूप में हुई है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह गोदाम मालिक नूर इस्लाम उर्फ असलम (तेलिया घाट खुर्जा) के यहां काम करते हैं। पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में राशन के चावल के भरे कट्टे बरामद हुए हैं।
खुर्जा: 155.55 किवंटल सरकारी राशन के चावल समेत चार पर मुकदमा व तीन गिरफ्तार
RELATED ARTICLES


