Tuesday, June 9, 2026
HomeFeaturedJAHANGIRABAD NEWS || जहांगीराबाद खबरग्राहक बनकर घर से सामान खरीदने आया युवक, दुकानदार का फोन ले...

ग्राहक बनकर घर से सामान खरीदने आया युवक, दुकानदार का फोन ले उड़ा चोर


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गोसाइयांन में एक घर से सामान खरीदने आए युवक ने दुकानदार का मोबाइल चोरी कर लिया जिसके बाद चोर मौके से फरार हो गया। चोरी की यह वारदात पड़ोस में लगे कैमरे में कैद हो गई। कैमरे में युवक मोबाइल लेकर भागता हुआ दिखाई दे रहा है।
आपको बता दें कि पीड़ित ने बताया कि शिवम बंसल नाम से उसकी दुकान है। दुकान बंद होने के कारण शिवम घर से ही ग्राहकों को सामान दे रहा था। एक चोर ग्राहक बनकर उनकी दुकान पर आया। इसके बाद दुकानदार रसोई में कुछ सामान लेने गया तभी एक युवक ने मौका पाकर दुकानदार का मोबाइल चोरी कर लिया। चोरी की यह घटना पड़ोस के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई जिसमें देखा जा सकता है कि युवक फोन लेकर भाग रहा है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की। वहीं चौकी इंचार्ज अजय कुमार का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments