Tuesday, August 4, 2026
HomeFeaturedJAHANGIRABAD NEWS || जहांगीराबाद खबरपेड़ से लटका मिला 20 वर्षीय युवक का शव

पेड़ से लटका मिला 20 वर्षीय युवक का शव


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद क्षेत्र की गांव अमरगढ़ में 20 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृत युवक की पहचान राजकुमार के रूप में हुई है।
आपको बता दें कि थाना प्रभारी ने बताया कि मामला सोमवार की सुबह करीब पांच बजे का है। जब ग्रामीण सुबह के समय टहलने निकले तो उन्होंने पेड़ से लटका एक युवक का शव देखा। शव देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। जिन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतरकर कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments