Friday, May 22, 2026
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरसुनसान इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक को लगी गोली

सुनसान इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक को लगी गोली


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव हसनपुर जागीर में एक युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की। वहीं पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि सीओ भास्कर कुमार मिश्रा ने बताया कि सिकंदराबाद क्षेत्र के अंतर्गत डायल 112 पर बुधवार को एक सूचना प्राप्त हुई कि गांव हसनपुर जागीर में एक युवक को गोली लगी है। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची जिसके बाद पता चला कि हसनपुर-शाहपुर मार्ग स्थित एक सुनसान स्थान पर संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति के दाहिने हाथ में गोली लगी है। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। वहीं पुलिस ने मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने में जुटी हुई है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments