बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर सड़क के चौड़ीकरण के लिए पेड़ों का कटान शुरू हो गया है। वन विभाग ने पीडब्ल्यूडी को सड़क के चौड़ीकरण के लिए एनओसी दे दी है। हापुड़ के फॉरेस्ट रेंजर मुकेश चंद्रकांड पाल ने बताया कि चौड़ीकरण के लिए एनओसी दे दी गई है। 18 पेड़ों का कटान किया जाएगा। इसके बाद सड़क का चौड़ीकरण का कार्य शुरू होगा। हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर जाम की समस्या बनी रहती है। इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ो की संख्या में वाहन गुजरते हैं। ऐसे में यातायात को सुगम बनाने के लिए सड़क के चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए पीडब्ल्यूडी विभाग सड़क का चौड़ीकरण कर रहा है। वन विभाग से एनओसी न मिलने के कारण यह कार्य रुका हुआ था लेकिन अब एनओसी मिल गई है। हापुड़ के फॉरेस्ट रेंजर मुकेश चंद्रकांड पाल ने बताया कि पीडब्ल्यूडी को एनओसी दी गई है। बुलंदशहर रोड पर 18 पेड़ों को काटा गया। सोमवार को हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर पेड़ों का कटान शुरू हुआ। टीम ने काफी सतर्कता के साथ पेड़ों को काटने की प्रक्रिया शुरू की। टहनी नीचे गिरती है तो यातायात को रोका जाता और टीम द्वारा तुरंत ही पेड़ की शाखाओं को हटाकर यातायात सुचारु किया जाता। सड़क के चौड़ीकरण से क्षेत्र वासियों व राहगीरों को राहत मिलेगी और जाम से निजात मिलेगी।
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरहापुड़-बुलंदशहर के बीच यात्रा करने वालों के लिए बड़ी खबर
हापुड़-बुलंदशहर के बीच यात्रा करने वालों के लिए बड़ी खबर
0
132
Previous article
Next article
RELATED ARTICLES


