बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अहमदगढ़ क्षेत्र में मेरठ बदायूं-हाईवे पर गुरुवार की देर शाम दो बाइकों की भिड़ंत हो गई जिसमें एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आपको बता दें कि गांव हजरतपुर के रहने वाले 27 वर्षीय भगत सिंह गुरुवार को बाइक से किसी सिलसिले में कस्बा आए हुए थे। जहां से देर शाम वह वापस अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही वह सैदगढ़ी रोड के निकट पहुँचे तो एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगाने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त कर परिजनों को मामले से अवगत कराया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। थाना प्रभारी नीरज मलिक का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज की तलाशी ली जा रही है। जल्द ही अज्ञात वाहन के चालक की शिनाख्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।