बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के डिबाई थाने पर सोमवार को बीएसए के आदेश पर फर्जी प्रमाण पत्र पर नौकरी करने वाले चार शिक्षकों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। शिक्षकों ने कुत्रचित अभिलेख से नौकरी प्राप्त की जिसके बाद यह कार्यवाही बीटीसी के फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी करने पर की गई।
आपको बता दें कि बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि पिछले दिनों एक शिकायत प्राप्त हुई थी कि डिबाई क्षेत्र में चार शिक्षक बीटीसी के फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी कर रहे हैं। इसके बाद बीएसए के आदेश पर डिबाई क्षेत्र की बीईओ को चारों शिक्षकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए गए। मामले में पुलिस ने हेमला की तहरीर के आधार पर प्राथमिक विद्यालय ऊंचागांव बांगर में तैनात सहायक अध्यापक आशीष कुमार, प्राथमिक विद्यालय चौढेरा में कार्यरत सहायक अध्यापक आशीष कुमार, प्राथमिक विद्यालय खैरपुर में कार्यरत सहायक अध्यापक दिनेश कुमार और प्राथमिक विद्यालय गोकुलपुर खादर में कार्यरत सहायक अध्यापक पुष्पेंद्र कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
बीएसए ने कहा कि बर्खास्त किए गए चारों शिक्षकों को नौकरी करते समय प्राप्त किए गए वेतन की राशि की भी रिकवरी करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी करने वाले चार अध्यापकों पर मुकदमा दर्ज
RELATED ARTICLES


