Tuesday, June 9, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबररेडियोलॉजिस्ट डॉ. अशोक कुमार का गाजियाबाद हुआ स्थानांतरण

रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अशोक कुमार का गाजियाबाद हुआ स्थानांतरण


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला महिला चिकित्सालय व जिला चिकित्सालय में तैनात एक मात्र रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अशोक कुमार का गाजियाबाद स्थानांतरण हो गया। उनके रिलीव होने के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने सीनियर रेजीडेंट को तैनाती दे दी। लेकिन रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती न मिलने पर मेडिकोलीगल कराने आई पीड़िताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सीएमओ डॉ. सुनील कुमार दोहरे ने बताया कि मेडिकोलीगल के लिए जल्द रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती होगी।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments