बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना नरसेना क्षेत्र में रविवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव नाले में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ-साथ मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
बुलंदशहर: नाले में मिला अज्ञात शव, जांच में जुटी पुलिस
0
7
RELATED ARTICLES


