Sunday, July 19, 2026
HomeFeaturedPAHASU NEWS || पहासू खबरपत्नी के घर फंदे पर लटका मिला पति का शव, परिजनों ने...

पत्नी के घर फंदे पर लटका मिला पति का शव, परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना पहासू क्षेत्र के गांव दीघी में शनिवार को एक युवक का शव उसकी पत्नी के मायके में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद मौके पर पहुंचे। मृतक के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या कर शव को फांसी पर लटकाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए कई थानों की पुलिस मौके पर तैनात कर दी गई।
जानकारी के अनुसार, मृतक ऋषि अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव खेलिया कल्याणपुर का निवासी था। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच पिछले करीब दो वर्षों से विवाद चल रहा था। दो दिन पहले ऋषि अपनी पत्नी को साथ ले जाने के लिए उसकी ससुराल गांव दीघी आया था। इसी दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में उसका शव फंदे से लटका मिला।
घटना की सूचना मिलते ही पहासू थाना पुलिस सहित कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन गांव दीघी पहुंचे और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। परिजनों का कहना है कि यदि ऋषि ने आत्महत्या की होती तो उन्हें सूचना दिए बिना शव पोस्टमार्टम के लिए क्यों भेजा गया। उनका आरोप है कि पहले ऋषि की हत्या की गई और बाद में उसे फंदे पर लटका दिया गया।
गांव में बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस ने अतिरिक्त फोर्स तैनात कर स्थिति को नियंत्रण में रखा। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और रिपोर्ट के साथ-साथ सभी पहलुओं की गहन जांच की जाएगी। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments