बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना नरसेना क्षेत्र के गांव बरवाला में एक निर्माणाधीन मकान को चोरों ने अपना निशाना बना लिया। इस दौरान चोर मकान का ताला तोड़कर समरसेबल मोटर और स्टार्टर चोरी कर फरार हो गए। मकान मालिक को जब चोरी की वारदात का पता चला तो उसने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की है।
आपको बता दें कि गांव बरवाला के रहने वाले मोहम्मद फराज खान ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उनके निर्माणाधीन मकान में समरसेबल की मोटर और स्टार्टर रखी हुई थी। अज्ञात चोरों ने बीती रात घर का ताला तोड़ा और समरसेबल की मोटर और स्टार्टर को चुरा ले गए। वही ग्रामीणों ने बताया कि गांव में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं जिससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। थाना प्रभारी रामकिशोर गौतम का कहना है कि मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। चोरों को पकड़ने के लिए एक टीम का गठन किया गया है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
निर्माणाधीन मकान से समरसेबल मोटर व स्टार्टर चोरी
RELATED ARTICLES


