Sunday, June 21, 2026
HomeFeaturedAURANGABAD NEWS || औरंगाबाद खबर25 लाख के गांजे के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, अर्टिगा कार व...

25 लाख के गांजे के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, अर्टिगा कार व मोबाइल बरामद


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना औरंगाबाद पुलिस और स्वाट टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान चार गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 166 किलो 750 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 25 लाख रुपये आंकी गई है।
जानकारी के अनुसार, कोतवाल मोहम्मद असलम के नेतृत्व में थाना औरंगाबाद पुलिस तथा स्वाट टीम द्वारा लखावटी नहर पुल के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक अर्टिगा कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद हुआ।
पुलिस ने मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चार मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। गांजे की तस्करी में प्रयुक्त अर्टिगा कार को सीज कर दिया गया है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ में तस्करों के नेटवर्क और गांजे की सप्लाई चेन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाई जा रही हैं।
पुलिस का कहना है कि जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तार चारों आरोपियों को जेल भेज दिया है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments