बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर नगर कोतवाली पुलिस क्षेत्र में चारा काटने गई एक महिला का शव मक्का के खेत में पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, महिला घर से खेत पर पशुओं के लिए चारा काटने गई थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका। चिंतित परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और ग्रामीणों द्वारा की गई खोजबीन के दौरान महिला का शव मक्का के खेत में पड़ा मिला। शव मिलने की खबर से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, मृतका के शरीर पर किसी प्रकार के कोई चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
चारा काटने गई महिला का शव मक्का के खेत में मिला, मची सनसनी
RELATED ARTICLES



