बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन जिला बुलंदशहर में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अंतरिक्ष जैन, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध नरेश कुमार तथा प्रतिसार निरीक्षक अजय कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। सभी ने योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में विभिन्न योगासन और प्राणायाम किए।
अधिकारियों ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है तथा तनावमुक्त जीवन जीने में सहायक होता है। कार्यक्रम का उद्देश्य योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना रहा।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन में अधिकारियों ने किया योगा
RELATED ARTICLES



