Thursday, August 20, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबर48 बीघा में काटी जा रही चार अनधिकृत कॉलोनियां, चला बुलडोजर

48 बीघा में काटी जा रही चार अनधिकृत कॉलोनियां, चला बुलडोजर


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण के सचल प्रवर्तन दल ने अनधिकृत कॉलोनी संचालकों पर दूसरे दिन भी सदर तहसील क्षेत्र में कार्रवाई को अभियान चलाया। प्राधिकरण उपाध्यक्ष डॉ. अपराजिता सिंह सिनसिनवार ने बताया कि बुधवार को सचल प्रवर्तन दल को सदर तहसील क्षेत्र में भेजा गया। सचल प्रवर्तन दल को गांव दोस्तपुर फ्लाईओवर के पास मनोज करीब 20 बीघा में, ब्रजेश व बबलू करीब 10-10 बीघा में और रतन सिंह करीब आठ बीघा भूमि में अनधिकृत कॉलोनी कटवाते मिले। अनधिकृत कॉलोनी संचालक के कोई नक्शा स्वीकृत न कराने पर सभी कॉलोनियों को ध्वस्त करवा दिया गया। कहा कि अनधिकृत कॉलोनी एवं बिना मानचित्र स्वीकृत के निर्माण कार्य मिलने पर कार्रवाई जारी रहेगी। लोग अनधिकृत कॉलोनी में प्लाट न खरीदें और न ही बिना मानचित्र स्वीकृती कराए निर्माण कार्य करें। ध्वस्तीकरण व सीलिंग के दौरान नामित पुलिस बल, स्थानीय पुलिस बल, प्राधिकरण के सहायक अभियंता एवं अवर अभियंता और अन्य स्टाफ मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments