बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): खुर्जा जंक्शन पर अलीपुरद्वार से पुरानी दिल्ली जाने वाली महानंदा एक्सप्रेस बुधवार को चार घंटे देरी से स्टेशन पर आई। इसके अलावा कोलकाता से कालका जाने वाली हावड़ा कालका मेल दो घंटे, पुरानी दिल्ली से टूंडला जाने वाली ईएमयू पैसेंजर ट्रेन दो घंटे, सीतामढ़ी से आनंद विहार जाने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस दो घंटे, कटिहार से अमृतसर जाने वाली आम्रपाली एक्सप्रेस दो घंटे, बालूरघाट से बठिंडा जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस एक घंटे देरी से खुर्जा जंक्शन पर पहुंची।
चार घंटे देरी से आई महानंदा एक्सप्रेस
RELATED ARTICLES


