बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के पहासू में सरकारी कार्यालय के अंदर शराब पार्टी का मामला सामने आया है। एडीओ कार्यालय के भीतर कर्मचारियों की शराब पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।वायरल वीडियो में टेबल पर शराब की बोतलें और नमकीन रखी दिखाई दे रही हैं। सरकारी कार्यालय के अंदर इस तरह की पार्टी का वीडियो सामने आने के बाद कर्मचारियों की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों के बीच चर्चा है कि जिस कार्यालय में जनता से जुड़े सरकारी कार्य होने चाहिए, वहां इस तरह की गतिविधियां आखिर कैसे हो रही हैं। फिलहाल वायरल वीडियो ने विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर नई बहस छेड़ दी है।
पहासू: एडीओ कार्यालय के अंदर शराब पार्टी! कर्मचारियों का वीडियो वायरल, कार्यशैली पर उठे सवाल
RELATED ARTICLES


