Saturday, May 23, 2026
HomeFeaturedANUPSHAHR NEWS || अनूपशहर खबरहाईवे किनारे महिला का शव मिलने से हड़कंप, हत्या की आशंका

हाईवे किनारे महिला का शव मिलने से हड़कंप, हत्या की आशंका


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के अनूपशहर हाईवे पर सड़क किनारे झाड़ियों में एक महिला का शव पड़ा मिला। शव कई दिन पुराना बताया जा रहा है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी गई। राहगीरों ने झाड़ियों से दुर्गंध आने पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि महिला का शव बुरी तरह सड़ चुका था और शव काला पड़ चुका था। प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कर शव को सुनसान जगह पर फेंका गया है।
आपको बता दें कि पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अंतरिक्ष जैन ने बताया कि सूचना मिलते ही थाना जहांगीराबाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। महिला का शव कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तक महिला की पहचान नहीं हो सकी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए फील्ड यूनिट और स्वाट टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस आसपास के इलाकों से गुमशुदगी की जानकारी जुटा रही है और हाईवे के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments