बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर के खुर्जा के प्रधान डाकघर में तैनात डाकिया डाक लेकर अस्पताल पहुंचा। साइकिल खड़ी कर डाकिया डाक देने के लिए गया था जब उसने बाहर आकर देखा तो उसकी साइकिल गायब थी जिसके बाद उसने मामले में कार्रवाई की मांग की। पुलिस सीसीटीवी की जांच कर रही है।
पीड़ित डाकिया अर्जुन ने बताया कि वह खुर्जा नगर क्षेत्र के जटिया अस्पताल में डाक देने के लिए गया था। साइकिल उसने बाहर खड़ी की थी। जब बाहर आकर देखा तो साइकिल गायब थी। उसने पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस जांच कर रही है।
डाकिया की साइकिल चोरी करने वाला चोर सीसीटीवी में कैद
RELATED ARTICLES



