Wednesday, August 19, 2026
HomeFeaturedBI.BI.NAGAR NEWS || बी.बी.नगर खबरदुष्कर्म पीड़िता ने जहर खाकर दी जान, आरोपियों की धमकी व पुलिस...

दुष्कर्म पीड़िता ने जहर खाकर दी जान, आरोपियों की धमकी व पुलिस पर लापरवाही का आरोप


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बीबीनगर क्षेत्र में दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग की कथित घटना से परेशान एक युवती ने जहर खाकर जान दे दी। युवती की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। परिजनों ने पुलिस पर शिकायत के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं करने और आरोपियों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज नहीं करने का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार, मृतका ने मौत से पहले दिए प्रार्थना पत्र में गांव निवासी अफजल और मेहताब पर दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने के आरोप लगाए थे। परिजनों का आरोप है कि शिकायत लेकर जब वे बीबीनगर थाने पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें धमकाकर वहां से भगा दिया। इसके बाद पुलिस ने मामले में हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जिसके चलते दोनों आरोपी जेल से बाहर आ गए।
परिजनों के मुताबिक, जेल से बाहर आने के बाद आरोपियों ने युवती को दोबारा परेशान करना शुरू कर दिया। आरोप है कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती पर दबाव बनाया जा रहा था। इसके साथ ही लगातार मानसिक प्रताड़ना और न्याय न मिलने की हताशा के बीच युवती ने 8 अगस्त को जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। घटना के बाद बुधवार दोपहर करीब 1 बजे दर्जनों महिलाएं और ग्रामीण एसएसपी कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने एसएसपी दिनेश कुमार सिंह से मुलाकात कर मामले की निष्पक्ष जांच कराने, बीबीनगर पुलिस की भूमिका की जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करने और आरोपियों के खिलाफ सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जांच कराई जा रही है और तथ्यों के आधार पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments