बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बीबीनगर क्षेत्र की पुलिस ने एक अभिसूचना के आधार पर बुधवार को दो आरोपियों को सेहरा पुल के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 2 किलो 800 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रईस पुत्र आस मौहम्मद निवासी मोहल्ला जाटवान कस्बा व थाना बीबीनगर जनपद बुलंदशहर व मीनू पुत्र आस मौहम्मद निवासी मोहल्ला ब्रहम दरबाजा थाना बीबीनगर जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है।
02 किलो 800 ग्राम अवैध डोडा पोस्त के साथ दो गिरफ्तार
0
4
RELATED ARTICLES


