बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद क्षेत्र के अंतर्गत एक छह वर्षीय बच्ची को टॉफी-बिस्कुट का लालच देकर बाइक सवार युवक अपने साथ ले गया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद युवक मासूम को सड़क पर छोड़ कर भाग गया। आपको बता दें कि जनपद अलीगढ़ की रहने वाली महिला ने बताया कि वह कोतवाली क्षेत्र के गांव में एक भट्टे पर मजदूरी करती है। शनिवार के दोपहर उनकी छह वर्षीय बेटी सड़क किनारे खेल रही थी। कुछ देर बाद वह लापता हो गई। परिजनों ने बच्चों को काफी तलाशा। करीब तीन घंटे बाद बच्ची सड़क पर दिखी। वह काफी डरी-सहमी थी। परिजनों द्वारा पूछताछ करने पर छह वर्षीय नाबालिक ने बताया कि एक अंकल उसको बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले गए। अंकल ने उसके साथ गलत काम किया और उसके बाद सड़क पर छोड़ दिया। इसके बाद परिजन थाने पहुंचे और मामले से पुलिस को अवगत कराया। सीओ पूर्णिमा सिंह का कहना है कि बाइक सवार युवक द्वारा छह वर्षीय बच्चों के साथ दुष्कर्म की जानकारी मिली है। मासूम बच्चे का मेडिकल कराया गया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो टीम गठित की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मासूम के साथ किया दुष्कर्म
0
117
RELATED ARTICLES


