Saturday, August 22, 2026
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरसिकंदराबाद: फैक्ट्री में काम के दौरान टावर से नीचे गिरकर 25 वर्षीय...

सिकंदराबाद: फैक्ट्री में काम के दौरान टावर से नीचे गिरकर 25 वर्षीय मजदूर की हुई मौत


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के सिकंदराबाद के जोखाबाद औद्योगिक क्षेत्र मे स्थित आर.एस. इंफ्रा प्रोजेक्ट्स फैक्ट्री में काम करने के दौरान एक मजदूर टावर से नीचे गिर गया। हादसे में 25 वर्षीय मोहित की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सुचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची व शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले कि जांच कर रही हैं।
बताया जा रहा है कि सिकंदराबाद थाना क्षेत्र का रहने वाला मोहित फैक्ट्री में वेल्डिंग का काम करता था। शुक्रवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे वह फैक्ट्री में काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक वह टावर से नीचे गिर गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद साथी मजदूर उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मोहित की मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया। परिजनों के मुताबिक जब मोहित काफी देर तक घर नहीं पहुंचा तो उन्होंने फैक्ट्री से संपर्क किया। इसके बाद उन्हें हादसे की जानकारी मिली। परिजनों का आरोप है कि फैक्ट्री प्रबंधन ने घटना की सूचना उन्हें समय पर नहीं दी और करीब रात 12 बजे उन्हें हादसे की जानकारी मिली। मोहित अपने पीछे पत्नी और दो साल के बेटे के अलावा माता-पिता व एक भाई को छोड़ गया है। परिवार की आर्थिक स्थिति भी मजदूरी और मेहनत-मजदूरी पर निर्भर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह और हादसे की परिस्थितियां पूरी तरह स्पष्ट हो सकेंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments