बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के गांव नबीनगर में छह वर्षीय बच्ची की हत्या के मामले में पुलिस ने बुधवार को आरोपी उस्मान को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान उस्मान पुत्र अकबर निवासी गांव नबीनगर के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, मंगलवार को ग्राम नबीनगर निवासी आकिल ने अपनी छह वर्षीय बेटी की हत्या के संबंध में थाना जहांगीराबाद में तहरीर दी थी। आरोप था कि बच्ची को ट्यूबवेल की होज में डुबोकर उसकी हत्या की गई। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान जहांगीराबाद पुलिस ने आरोपी उस्मान को नबीनगर के जंगल से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
ट्यूबवेल की होज में डूबोकर बच्ची की हत्या करने वाला आरोपी भेजा जेल
RELATED ARTICLES


