बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अगौता क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने आरोपियों के चुंगल से अपनी बेटी को छुड़ाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया है। महिला का आरोप हैं कि आरोपी लगातार उसकी बेटी के साथ मारपीट कर रहे हैं और घर लौटाने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
आपको बता दें कि मामला नौ जुलाई का हैं। आरोपी अनमोल और अंकुर ने तमंचे के बल पर युवती के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद युवती ने थाने पहुंचकर मामले में मुकदमा दर्ज कराया था। युवती की मां का आरोप है कि आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देकर पीड़िता के बयान बदलवा लिए थे। इसके बाद दो-तीन अगस्त को बेटी ने फोन कर अपनी मां को बताया कि आरोपी उसे बंधक बनाकर मारपीट करते है। घर लौटाने पर उसे जान से मारने की धमकी देते हैं। पीड़िता ने एसएसपी से मामले में न्याय की गुहार लगाई हैं।
तमंचे के बल पर पहले युवती से किया दुष्कर्म, बंधक बनाकर पीटने का आरोप
RELATED ARTICLES


