बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना नरसेना क्षेत्र के गांव गेसूपुर में अवैध रूप से काटी गई आम की लकड़ी को अवैध टाल से बिक्री के लिए ले जाने की सूचना से हड़कंप मचा हुआ है।आम के पेड़ों की कटाई के बाद लकड़ी को एक स्थान पर एकत्रित कर बिक्री के लिए भेजा जा रहा है। सूचना सामने आने के बाद वन विभाग और पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि प्रतिबंधित या बिना अनुमति के पेड़ों की कटाई हुई है तो मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। मामले की जांच की जा रही है।
अवैध आम की लकड़ी को अवैध टाल से बिक्री के लिए ले जाने की सूचना से मचा हड़कंप
RELATED ARTICLES


