बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के बुलंदशहर नगर क्षेत्र में चीनी के दामों में लगातार हो रही वृद्धि को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। शनिवार को एसडीएम सदर अंगद यादव के नेतृत्व में थोक चीनी विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर अचानक छापेमारी कर स्टॉक की जांच की गई। अचानक हुई कार्रवाई से कारोबारियों में हड़कंप मच गया।
एसडीएम सदर ने कई थोक विक्रेताओं के यहां उपलब्ध चीनी के स्टॉक का भौतिक सत्यापन कराया और मौके पर मिले स्टॉक का अभिलेखों से मिलान किया। प्रशासन की टीम ने यह भी जांच की कि कहीं स्टॉक में हेरफेर या अनावश्यक रूप से कीमत बढ़ाने की स्थिति तो नहीं है।
एसडीएम अंगद यादव ने बताया कि जांच अभी जारी है। प्रारंभिक जांच में अधिकांश स्थानों पर उपलब्ध स्टॉक और अभिलेखों का मिलान सही पाया गया है। जांच पूरी होने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। कार्रवाई के दौरान मार्केटिंग इंस्पेक्टर, सप्लाई इंस्पेक्टर और मंडी इंस्पेक्टर भी मौजूद रहे। प्रशासन की इस कार्रवाई से चीनी की कीमतों में अनावश्यक बढ़ोतरी करने वाले कारोबारियों में खलबली मची हुई है।
चीनी के बढ़ते दामों पर प्रशासन का शिकंजा, थोक विक्रेताओं के यहां छापेमारी से मचा हड़कंप
RELATED ARTICLES


